← All Tools
FILE READY. FORM READY.

फोटो 10 KB में कैसे करें — छोटी फोटो, साफ़ चेहरा

फोटो को 10 KB से कम JPG में बदलें। चेहरे के पास क्रॉप करें, छोटे पिक्सल सेट करें और असली साइज देखकर डाउनलोड करें। फोटो अपलोड नहीं होती।

Read this page in English

फाइल आपके डिवाइस पर ही बदलती हैकुछ भी अपलोड नहीं होतासाइनअप की ज़रूरत नहीं
1

Prepare your photo

Use the size and dimensions listed on your application form.

KB

JPG and JPEG are the same format with different filename extensions.

2

Preview & download

A little less paperwork.

Your prepared file will appear here.

Choose a file to begin.

10 KB फोटो सबसे मुश्किल क्यों है

10 KB ऑनलाइन फॉर्म की सबसे छोटी लिमिट में से है। मोबाइल फोटो 3 MB तक की होती है, यानी 300 गुना बड़ी। सिर्फ़ क्वालिटी घटाने से फोटो धुंधली हो जाती है, इसलिए पहले पिक्सल छोटे करें (जैसे 160 × 200) और फिर क्वालिटी। यह टूल दोनों अपने-आप सेट करता है।

10 KB फोटो कितने पिक्सल की होती है?

KB फाइल का वज़न है, पिक्सल लंबाई-चौड़ाई। आमतौर पर 160 × 200 से 200 × 230 पिक्सल की पासपोर्ट जैसी फोटो 10 KB में साफ़ आ जाती है। सेंटीमीटर को पिक्सल में बदलना हो तो cm to pixels converter देखें।

कैसे इस्तेमाल करें

  1. “Choose a photo” दबाकर फोटो चुनें।
  2. चेहरे और कंधों के पास टाइट क्रॉप करें। बैकग्राउंड जितना कम, साइज उतना छोटा।
  3. फॉर्म में पिक्सल लिखे हों तो भरें। न लिखे हों तो 160 × 200 या 200 × 230 से शुरू करें।
  4. लिमिट 10 KB रखें, “Prepare file” दबाएँ और साइज जाँचकर डाउनलोड करें।

फॉर्म की शर्तें ज़रूर जाँचें

FileFatafat एक स्वतंत्र वेबसाइट है और किसी परीक्षा, सरकारी विभाग या भर्ती पोर्टल से जुड़ी नहीं है। हम यह गारंटी नहीं दे सकते कि आपकी फाइल स्वीकार होगी। अपने नोटिफिकेशन में लिखी साइज और नियम देखकर ही अपलोड करें।

फोटो 10 KB से कम नहीं हो रही, क्या करें?

फोटो को चेहरे के पास और टाइट क्रॉप करें और पिक्सल 160 × 200 जैसे छोटे रखें। इससे क्वालिटी बचाते हुए साइज कम होता है।

फॉर्म 5 से 10 KB माँग रहा है, कैसे करें?

अधिकतम 10 KB और न्यूनतम 5 KB भरें। फोटो 5 KB से छोटी बने तो “fill the file up to it” वाला बॉक्स चुनें।

क्या फोटो किसी सर्वर पर जाती है?

नहीं, फोटो आपके फोन के ब्राउज़र में ही बदलती है।

अन्य हिंदी टूल