सिग्नेचर 20 KB में कैसे करें — 10 से 20 KB, 140 × 60
सिग्नेचर की फोटो को 10–20 KB की JPG में बदलें। खाली कागज़ हटाएँ, 140 × 60 या 6 × 2 cm जैसा साइज सेट करें और डाउनलोड करें। फ्री, बिना साइनअप।
Prepare your photo
Use the size and dimensions listed on your application form.
Preview & download
A little less paperwork.
Your prepared file will appear here.
20 KB में साफ़ सिग्नेचर
बैंक, SSC और कई भर्ती फॉर्म सिग्नेचर 10 से 20 KB में माँगते हैं। सिग्नेचर में ज़्यादातर सफ़ेद जगह होती है, इसलिए 20 KB के अंदर रहना आसान है, पर 10 KB की न्यूनतम सीमा पूरी करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में न्यूनतम साइज वाला बॉक्स चुनें; फाइल 10 KB तक भरी जाती है और तस्वीर नहीं बदलती।
परीक्षा के अनुसार साइज
हर परीक्षा का साइज अलग होता है। SSC सिग्नेचर, IBPS सिग्नेचर, CTET सिग्नेचर या पूरा साइज चार्ट देखें।
कैसे इस्तेमाल करें
- सफ़ेद कागज़ पर काले पेन से सिग्नेचर करें और दिन की रोशनी में सीधी फोटो लें।
- फोटो चुनें। टूल सिग्नेचर के आसपास का खाली कागज़ हटा देता है।
- फॉर्म के पिक्सल या cm भरें (जैसे 140 × 60 पिक्सल या 6 × 2 cm) और लिमिट 20 KB रखें।
- अगर न्यूनतम 10 KB लिखा हो तो वह भी भरें, फिर “Prepare file” दबाकर डाउनलोड करें।
फॉर्म की शर्तें ज़रूर जाँचें
FileFatafat एक स्वतंत्र वेबसाइट है और किसी परीक्षा, सरकारी विभाग या भर्ती पोर्टल से जुड़ी नहीं है। हम यह गारंटी नहीं दे सकते कि आपकी फाइल स्वीकार होगी। अपने नोटिफिकेशन में लिखी साइज और नियम देखकर ही अपलोड करें।
सिग्नेचर 10 KB से कम बन रहा है, फॉर्म 10–20 KB माँगता है?
न्यूनतम 10 KB भरें और “fill the file up to it” बॉक्स चुनें। फाइल 10 KB से ऊपर हो जाएगी और सिग्नेचर वैसा ही रहेगा।
सिग्नेचर फीका क्यों दिखता है?
हल्के पेन या कम रोशनी में ली गई फोटो की वजह से। गहरे पेन से दोबारा सिग्नेचर करके अच्छी रोशनी में फोटो लें।
क्या यह मोबाइल में चलता है?
हाँ, फोन के Chrome में यह पेज खोलें। कोई ऐप नहीं चाहिए।