फोटो का साइज KB में कम करें — 10, 20, 50, 100 KB
फोटो का साइज 10, 20, 50 या 100 KB में कम करें। क्रॉप करें, पिक्सल सेट करें और फॉर्म के लिए तैयार JPG डाउनलोड करें। कोई साइनअप नहीं, फोटो अपलोड नहीं होती।
Prepare your photo
Use the size and dimensions listed on your application form.
Preview & download
A little less paperwork.
Your prepared file will appear here.
फोटो का साइज कम कैसे करें (photo ka size kaise kam kare)
मोबाइल से ली गई फोटो आमतौर पर 2 से 5 MB की होती है, जबकि ज़्यादातर ऑनलाइन फॉर्म 20 KB, 50 KB या 100 KB तक की JPG माँगते हैं। साइज कम करने के दो तरीके हैं: पिक्सल कम करना (जैसे 200 × 230) और JPG क्वालिटी कम करना। यह टूल दोनों को साथ में सेट करता है और आपकी लिमिट से नीचे सबसे साफ़ फोटो बनाता है।
अगर फॉर्म में न्यूनतम साइज भी लिखा है (जैसे 20–50 KB), तो दोनों संख्याएँ भरें। बहुत छोटी फोटो न्यूनतम साइज तक न पहुँचे तो “fill the file up to it” वाला विकल्प चुनें।
KB और पिक्सल में क्या फर्क है?
KB फाइल का वज़न है, पिक्सल फोटो की लंबाई-चौड़ाई। 200 × 230 पिक्सल की साफ़ JPG अक्सर 15 से 40 KB के बीच आती है। इसलिए पहले फॉर्म में लिखे पिक्सल सेट करें, फिर KB लिमिट।
कैसे इस्तेमाल करें
- नीचे “Choose a photo” दबाकर गैलरी या कैमरा से फोटो चुनें।
- फोटो को क्रॉप करें ताकि चेहरा और कंधे साफ़ दिखें। फालतू बैकग्राउंड हटाने से साइज जल्दी कम होता है।
- फॉर्म में लिखी साइज लिमिट चुनें (जैसे 20 KB या 50 KB) और अगर पिक्सल दिए हों तो चौड़ाई और ऊँचाई भरें।
- “Prepare file” दबाएँ, नई साइज और प्रीव्यू जाँचें, फिर डाउनलोड करें।
फॉर्म की शर्तें ज़रूर जाँचें
FileFatafat एक स्वतंत्र वेबसाइट है और किसी परीक्षा, सरकारी विभाग या भर्ती पोर्टल से जुड़ी नहीं है। हम यह गारंटी नहीं दे सकते कि आपकी फाइल स्वीकार होगी। अपने नोटिफिकेशन में लिखी साइज और नियम देखकर ही अपलोड करें।
मोबाइल में फोटो का साइज KB में कैसे कम करें?
इस पेज को फोन के ब्राउज़र (Chrome) में खोलें, फोटो चुनें, KB लिमिट दबाएँ और Prepare file दबाएँ। कोई ऐप इंस्टॉल नहीं करना पड़ता।
क्या मेरी फोटो किसी सर्वर पर अपलोड होती है?
नहीं। फोटो आपके फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ही बदली जाती है और कहीं भेजी नहीं जाती।
फोटो धुंधली क्यों हो जाती है?
जब बड़ी फोटो को बहुत छोटी KB में दबाया जाता है। पहले क्रॉप करें और फॉर्म के बताए पिक्सल सेट करें, फिर साइज कम करें।
क्या यह फ्री है?
हाँ, पूरी तरह फ्री है और साइनअप की ज़रूरत नहीं।